मौर्य साम्राज्य
नन्द वंश के शासक घननन्द नें एक चाणक्य का अपमान किया था जिससे रुष्ट होकर चाणक्य नें नन्द वंश को समूल नष्ट करने की प्रतिज्ञा की थी. इसके बाद चाणक्य नें एक युवक चन्द्रगुप्त को सैन्य प्रशिक्षण दिया. बाद में 321 ई.पू. में अपने गुरू चाणक्य की सहायता से चन्द्रगुप्त मौर्य नें मगध पर मौर्य वंश की स्थापना की. मौर्य वंश मगध पर शासन करने वाला सबसे शक्तिशाली राजवंश था.
मौर्य वंश के महत्वपूर्ण शासक निम्न हैं :
1. चन्द्रगुप्त मौर्य
- मौर्य वंश का संस्थापक था.
- सुदूर दक्षिण भारत को छोड़कर शेष भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश का सम्पूर्ण क्षेत्र इसके अधिकार में था.
- इसनें 305 ई.पू. में सिकंदर के सेनापति सेल्यूकस को हराया था.
- मेगस्थनीज, सेल्यूकस का राजदूत था. जो चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में रहा था.
- मेगस्थनीज नें इंडिका नामक पुस्तक की रचना की जिसमें मौर्ययुगीन समाज का वर्णन है.
- चन्द्रगुप्त मौर्य जैन धर्म का अनुयायी था तथा इसनें अपना अंतिम समय श्रवणबेलगोला (मैसूर) में बिताया था.
2. बिन्दुसार
- चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु के बाद उसका पुत्र बिन्दुसार शासक बना.
- इसके शासनकाल में तक्षशिला में दो विद्रोह हुए थे जिन्हें दबाने के लिए उसने पहले सुसीम तथा बाद में अशोक को भेजा था.
- सीरिया के शासक एंटीयोकस I नें डायमेकस को बिन्दुसार के दरबार में भेजा था.
- मिस्र के शासक टोलेमी नें डायनिसस को बिन्दुसार के दरबार में भेज था.
3. अशोक
- 269 ई.पू. में अशोक मगध की राजगद्दी पर बैठा.
- राजगद्दी पर बैठने से पहले वह अवन्ती का राज्यपाल था.
- 261 ई.पू. कलिंग युद्ध में हुए रक्तपात से दु:खी होकर अशोक नें बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया तथा फिर कभी युद्ध न करने की प्रतिज्ञा की.
- अशोक ने साँची के स्तूप का निर्माण करवाया था.
- उसने अपने पुत्र महेंद्र तथा पुत्री संघमित्रा को बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए श्रीलंका भेजा था.
- अशोक के अभिलेखों की लिपि ब्राह्मी है तथा इसके अभिलेखों को सर्वप्रथम 1837 ई. में जेम्स प्रिन्सेप नें पढ़ा था.

